chronology2017
Published: Oct 25 | Updated: Oct 25

  • महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी, 2024 के लिए लोगो और शुभंकर (Logo and Mascot) का अनावरण बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा 5 अक्टूबर, 2024 को किया गया।
  • इस प्रतियोगिता का शुभंकर ‘गुड़िया’ बिहार की राज्य पक्षी गौरैया से प्रेरित है। ‘गुड़िया’ शब्द बिहार में युवा लड़कियों के लिये एक स्नेहपूर्ण शब्द भी है।
  • एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का आयोजन 11-20 नवम्बर, 2024 को बिहार की राजगीर खेल अकादमी परिसर में किया जाएगा।
    • एशिया महिला हॉकी चैंपियन ट्रॉफी का आयोजन बिहार मे पहली बार किया जाएगा।
  • इस चैम्पियनशिप में भारत, चीन, थाईलैंड, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और जापान समेत छह देशों की टीम हिस्सा लेंगी।