01-12-2022
अन्तर्राष्ट्रीय
- भारत ने 1 दिसम्बर को इस माह के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। घाना ने अध्यक्ष पद भारत को सौंपा।
- विश्व-भर में 01 दिसम्बर को एड्स दिवस मनाया गया। थीम- United to equalize Against AIDS
- लंदन की इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के ‘वर्ल्ड वाइड कॉस्ट ऑफ़ लिविंग सर्वे’ के अनुसार दुनिया के सबसे महंगे शहर सिंगापुर, न्यूयॉर्क और तेल अवीव हैं।
राष्ट्रीय
- नागालैंड के नागा किसामा हेरिटेज विलेज में 01 दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक चलने वाले ‘23वें हॉर्नबिल महोत्सव’ के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल हुए।
- भारतीय रिजर्व बैंक ने 01 दिसम्बर को प्रायोगिक आधार पर खुदरा डिजिटल रुपया लॉन्च किया।
- संजय मल्होत्रा ने 01 दिसम्बर को नॉर्थ ब्लॉक, नई दिल्ली में राजस्व विभाग, वित्त मंत्रालय के सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया।
- सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 01 दिसम्बर को अपना 58वाँ स्थापना दिवस मनाया। वर्ष 1965 में बीएसएफ का गठन किया गया था।
- देश ने 01 दिसम्बर को परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह की जयंती मनाई।
- केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारत के तीन हवाईअड्डों दिल्ली, वाराणसी व बेंगलूरु में ‘डिजियात्रा’ सुविधा की शुरुआत की।
- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने तीन सदस्यीय सलाहकार समिति में अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजये और सुलक्षणा नाइक को शामिल कर गठन किया।
- भारत ने दुनिया के शक्तिशाली देशों के समूह जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण की। भारत की अध्यक्षता में सम्मलेन की थीम : एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य है।
प्रादेशिक
- गुजरात: सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात के 19 जिलों की 89 सीटों के लिए विधान सभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 01 दिसम्बर को सम्पन्न हुआ।
- नागालैंड ने 01 दिसम्बर को अपना 60वां स्थापना दिवस मनाया।
- महाराणा कुम्भा के गढ और ऐतिहासिक कुंभलगढ़ दुर्ग पर तीन दिवसीय कुंभलगढ़ फेस्टिवल (1-3 दिसम्बर ) का शुभारम्भ।
- जी-20 शेरपा की बैठक राजस्थान के उदयपुर में 5 से 7 दिसम्बर तक होगी।