05-12-2022
अन्तर्राष्ट्रीय
- भारतीय मूल की शिक्षिका वीना नायर को ऑस्ट्रेलिया में विज्ञान शिक्षण में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया।
- भारत की आजादी और विभाजन सम्बन्धी किताब ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ लिखने वाले फ्रांस के चर्चित लेखक डॉमिनिक लैपिएरे का निधन।
- पश्चिम ऑस्ट्रेलिया के मध्य-पश्चिम व दक्षिण अफ्रीका के कारू क्षेत्र में बनने वाले दुनिया के सबसे बड़े रेडियो टेलिस्कोप का निर्माण शुरू।
- भारत ने पेरू में सम्पन्न पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट में 6 स्वर्ण, 1 रजत और 7 कांस्य सहित कुल 14 पदक जीते।
- सिंगापुर में रहने वाला 6 वर्षीय भारतवंशी ओम मदन गर्ग एवरेस्ट के बेसकैंप (5364 मी.) तक पहुँचने वाला सिंगापुर का सबसे कम उम्र का पर्वतारोही बना।
- विलियम सिस्टर्स, शारापोवा और अगासी के अमेरिकी ट्रेनर निक बॉलेटिट्येरी का निधन।
राष्ट्रीय
- 5 दिसम्बर को जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक ने भारत की दो दिवसीय यात्रा पर रही।
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 5 दिसम्बर को नई दिल्ली में ‘रेवेन्यू इंटेलीजेंस निदेशालय’ के 65वें स्थापना दिवस समारोह (दो दिवसीय) का उद्घाटन किया।
- पाकिस्तान के साथ 1971 के युद्ध के दौरान लोगेंवाला संघर्ष में भारत की जीत की 51वीं वर्षगांठ 5 दिसम्बर को पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई।
- 5 दिसम्बर को विश्व मृदा दिवस मनाया गया। इस वर्ष विश्व मृदा दिवस का विषय है- ‘मृदा-भोजन का स्रोत’।
- फारूक अब्दुल्ला पुन: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष चुने गए हैं।
- लोक सभा सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह को जनता दल (यूनाइटेड) के पुन: अध्यक्ष निर्वाचित।
- अंडर-19 महिला टी-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम की कप्तान शेफाली वर्मा व उपकप्तान श्वेता सेहरावत चुने गए।
प्रादेशिक
- जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इण्डिया ने महाराष्ट्र के नागपुर में सोने की खान मिलने की पुष्टि की।
- राजस्थान के भीलवाड़ा के कोटड़ी तहसील के चांदगढ़ में 6, 25 व 60 मीटर गहराई पर लोह अयस्क व ताँबे के भण्डार मिले।