06-12-2022
अन्तर्राष्ट्रीय
- विदेश मंत्रालय फिजी सरकार के साथ 15-17 फरवरी 2023 को फिजी के नाडी में 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन (WHC-12) का आयोजन करेगा।
- फोर्ब्स ने वर्ष 2022-23 के एशिया के सबसे बड़े दानियों की सूची में भारत के गौतम अदाणी, शिव नादर और अशोक सूता को शामिल किया।
- अरमांड डुप्लेंटिस (स्वीडन) एवं सिडनी मैक्लॉफलिन (अमेरिका) को वर्ल्ड एथलेटिक्स अवॉर्ड्स में वर्ष 2022 का सर्वश्रेष्ठ पुरुष एवं महिला एथलीट क्रमश: चुना गया।
राष्ट्रीय
- विश्व बैंक ने 2022-23 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.9 प्रतिशत किया।
- देश ने 6 दिसम्बर को डॉ. बीआर अंबेडकर की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
- केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 6 दिसम्बर को नई दिल्ली में “वीमेन लीडिंग चेंज इन हेल्थ एंड साइंस इन इंडिया” विषय पर एक सम्मेलन का उद्घाटन किया।
- मुम्बई के 16 वर्षीय आदित्य मित्तल स्पेन के फ्रांसिस्को वैलेजो पोंस के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ खेलकर भारत के 77वें शतरंज ग्रैंड मास्टर बने।
प्रादेशिक
- अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने राजस्थान के जैसलमेर में 450 मेगावाट उत्पादन क्षमता वाले तीसरे विंड सोलर हाइब्रिड पॉवर प्लांट का संचालन शुरू किया।
- केरल के कन्नूर में एट्टीकुलम बे में एडमिरल कप रेगाटा का 11वां संस्करण शुरू हुआ।
- दुनिया का पहला रियल टाइम गोल्ड एटीएम तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शुरू हुआ।
- भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और महराष्ट्र मेट्रो ने नागपुर में 3.14 किमी. लम्बाई का सबसे लम्बा डबल-डेकर वायडक्ट (पुल) का निर्माण कर नागपुर मेट्रो का नाम गिनजी बुक में दर्ज।
- बीकानेर में सम्पन्न 67वीं राज्य स्तरीय सीनियर वॉलीबॉल चैम्पियनशिप के पुरुष और महिला दोनों वर्गों के खिताब जयपुर ने जीते।