07-01-2023
अन्तर्राष्ट्रीय
- रिपब्लिकन पार्टी के नेता केविन मैक्कार्थी अमेरिकी संसद (कांग्रेस) की प्रतिनिधि सभा के 55वें अध्यक्ष चुने गये।
राष्ट्रीय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 7 जनवरी को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में डिजिटल इंडिया पुरस्कार 2022 प्रदान किए। कृषि मंत्रालय की इलेक्ट्रॉनिक राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) पहल ने डिजिटल नागरिक सशक्तिकरण श्रेणी में प्लेटिनम पुरस्कार (प्रथम) जीता।
- कर्नाटक के हुबली में पांच दिवस (12-16 जनवरी) तक चलने वाले “26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव” का केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 7 जनवरी को वर्चुअल माध्यम से “लोगो, शुभंकर और थीम” लॉन्च की।
- भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने कजाकिस्तान के अस्ताना में 10-12 फरवरी, 2023 तक होने वाली एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 26 सदस्यीय भारतीय दल की घोषणा।
- बीसीसीआई द्वारा घोषित चयन समिति में चेतन शर्मा को अध्यक्ष तथा शिव सुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, सलिल अकोला और श्रीधरन शरत को सदस्य चुना गया है।
प्रादेशिक
- राजस्थान के जयपुर, जोधपुरऔर उदयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के टेक्नो हब से रिलायंस जिओ की 5 जी सेवा लांच की।
- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डेयरी प्रौद्योगिकी महाविद्यालय तथा कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय जोधपुर के भवन निर्माण के लिए "31 करोड की स्वीकृति प्रदान की।
- बिहार के सभी 38 जिलों में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने जातीय गणना की शुरुआत की।