09-01-2023

अन्तर्राष्ट्रीय


  • भारतीय मूल की मनप्रीत सिंह को टेक्सास के हैरिस काउंटी सिविल कोर्ट (अमरीका) में पहली महिला सिख जज नियुक्त किया गया ।
  • दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर ड्वेन प्रीटोरियस ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया।

राष्ट्रीय


  • केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 9 जनवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2023 की थीम ‘वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान’ का अनावरण किया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day— NSD) हर साल 28 फरवरी को ‘रमन प्रभाव’ की खोज के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत 1986 में भारत सरकार द्वारा की गयी थी।
  • प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षु मेला 9 जनवरी को देश के 242 जिलों में आयोजित किया गया।
  • गृह मंत्रालय भारत सरकार ने खालिस्तान टाइगर फोर्स के सहयोगी अर्शदीप सिंह गिल को ‘गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम 1967’ के तहत आतंकवादी घोषित किया।
  • इंदौर में आयोजित 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुयाना एवं सूरीनाम के राष्ट्राध्यक्षों के साथ ‘सुरक्षित जाएं -प्रशिक्षित जाएं’ की थीम पर स्मारक डाक टिकिट (commemorative postal stamp) का विमोचन किया।
  • ‘करोडों अवसरों का रन -वे’ थीम पर 14वां एयरो इंडिया शो 14-17 फरवरी, 2023 तक बेंगलूरु स्थित भारतीय वायुसेना के येलहांका एयरबेस पर आयोजित होगा।

प्रादेशिक


  • टेक्नो और सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने उदयपुर के विकास पुरोहित को भारत में ग्लोबल बिजनेस ग्रुप का निदेशक नियुक्त किया।