09-12-2022
अन्तर्राष्ट्रीय
- 15-17 फरवरी 2023 तक फिजी सरकार के सहयोग से फिजी में भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
- पूर्व टेनिस स्टार एश्ले बार्टी को दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े खेल सम्मान ‘द डॉन’ अवॉर्ड से सम्मानित किया।
- हुरुन ग्लोबल की 500 सबसे मूल्यवान कम्पनियों की सूची में रिलायंस सहित भारत की 20 कम्पनियों को स्थान मिला है।
राष्ट्रीय
- डीएमआरसी (Delhi Metro Rail Corporation— DMRC) को भारत में जापानी दूतावास द्वारा ‘सर्टिफिकेट ऑफ कमेंडेशन’ से सम्मानित किया गया।
- चुनाव आयोग ने तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) करने की मंजूरी प्रदान की।
- इसरो ने तिरुवनंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई अन्तरिक्ष केन्द्र में 160 मीटर लम्बे ट्राइसोनिक विंड टनल की स्थापना की।
प्रादेशिक
- बेलगाँव (कर्नाटक) में भारत के पहले सेंसर आधारित भूमिगत कचरा संग्रहण का शुभारम्भ।
- नेशनल काउंसिल ऑफ़ साइंस म्यूजियम की स्वीकृति के बाद राजस्थान का पहला अत्याधुनिक डिजिटल प्लेनेटोरियम कोटा में बनेगा।
- राजस्थान की उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने राजस्थान हाट (जल महल) में चार दिवसीय फूड फेस्टिवल ‘56 भोग उत्सव-2022’ का उद्घाटन किया।