11-12-2022
अन्तर्राष्ट्रीय
- यूरोपीय संघ संसद की उपाध्यक्ष इवा कैली को निलम्बित किया।
- गोल्डन ग्लव्स टूर्नामेंट के सिल्वर मेडलिस्ट टेरेंस क्रॉफोर्ड (अमरीका) ने डेविड अवनेस्यान (रूस) को छठे राउंड में नॉक आउट कर डब्ल्यूबीओ वेल्टर वेट विश्व खिताब जीता।
- जापान की कम्पनी ने अमेरिकी अन्तरिक्ष कम्पनी स्पेसएक्स के रॉकेट के द्वारा अपने लैंडर व संयुक्त अरब अमीरात के रोवर के साथ चंद्रमा पर निजी मिशन भेजा।
राष्ट्रीय
- ऑल इंडिया मोयरा गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट (11 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक) नेहरू स्टेडियम, इंदौर में शुरू हुआ।
- पहली G20 वित्त और सेंट्रल बैंक डेप्युटी (FCBD) की बैठक 13-15 दिसंबर 2022 और G20 वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक गवर्नर्स की बैठक 23-25 फरवरी 2023 के दौरान बेंगलुरु में होगी।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 दिसम्बर को गोवा में 2,870 करोड़ रुपए की लागत से बने मोपा अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इस हवाई अड्डे की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवम्बर 2016 में रखी थी।
- भारत के शीर्ष फर्राटा धावक केनेथ पावेल का बेंगलूरू में निधन हो गया।
- बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त किए गए।
प्रादेशिक
- बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग में भारत और ऑस्ट्रेलिया की सेनाओ का संयुक्त युद्धाभ्यास ऑस्ट्रा-हिंद का 11 दिसम्बर को समापन हुआ। 28 नवम्बर से शुरू हुये इस युद्धाभ्यास में दोनो देशों के सैनिको ने आधुनिक हथियारों और सैन्य तकनीक के साथ अपने युद्ध अनुभव साझा किये।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 दिसम्बर को नागपुर में देश के एक और राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान का शुभारम्भ किया। प्रधानमंत्री ने जुलाई 2017 में इसकी आधारशिला रखी थी। इस पर एक हजार 575 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है।
- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोटा में प्रस्तावित नवीन ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों के लिए 75 करोड़ 80 लाख रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
- नागौर रेलवे स्टेशन को राजस्थान ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2022 के तहत 14 दिसम्बर को जयपुर में पुरस्कार दिया जाएगा।
- हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप मे सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा राज्य के पहले उपमुख्यमंत्री के रूप में मुकेश अग्निहोत्री ने शपथ ग्रहण की।
- यश धुल को दिल्ली रणजी टीम का कप्तान बनाया गया है।