12-01-2023
अन्तर्राष्ट्रीय
- ब्रिटेन के प्रिंस हैरी के विवादों पर आधारित किताब ‘स्पेयर’ ने एक दिन में 14 लाख से अधिक प्रतियां बेचने का रिकॉर्ड बनाया।
राष्ट्रीय
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की मेजबानी में नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन’ का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उदघाटन किया।
- दो दिवसीय (12-13 जनवरी) ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट’ ( वर्चुअल माध्यम से आयोजित) को पीएम नरेंद्र मोदी ने सम्बोधित किया। शिखर सम्मेलन का विषय है – ‘यूनिटी ऑफ वायस, यूनिटी ऑफ परपज यानि एक स्वर में साझा उद्देश्य की अभिव्यक्ति’।
- वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन में पर्यावरण मंत्रियों का सत्र भी आज संपन्न हुआ।
- वरिष्ठ समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के हुबली में (26वें) राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया। इस वर्ष महोत्सव की थीम ‘विकसित युवा, विकसित भारत’ है।
प्रादेशिक
- राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने आदेश जारी कर पूर्व डीजीपी एम एल लाठर को राज्य का सूचना आयुक्त तथा पूर्व न्यायाधीश रामसिंह झाला को राज्य मानवाधिकार आयोग में सदस्य नियुक्त किया।