12-12-2022
अन्तर्राष्ट्रीय
- इटली के उम्ब्रियन क्षेत्र में स्थित गुब्बियों में रोशन हुआ विश्व का सबसे बड़ा क्रिसमस ट्री।
- टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले इंग्लैण्ड के बल्लेबाज जोस बटलर को (पुरुष वर्ग में) तथा पाकिस्तान की सिदरा अमीन को (महिला वर्ग में) आईसीसी प्लेयर ऑफ मंथ चुना गया।
राष्ट्रीय
- निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा की लघु फिल्म ‘हाइवे नाइट’ को एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर) के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया।
- एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर को प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड की दो कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया।
- भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के दो विद्यार्थी उदयवीर सिंह और ईशा राठौड़ ने संयुक्त रूप से इंटरनेशनल सर्कुलर सप्लाई चैन नेटवर्क हैकथॉन में प्रथम पुरस्कार जीता।
- नियोनेटोलोजी फोरम इंडिया की ओर से उल्लेखनीय कार्य करने पर जे.के लोन अस्पताल में कार्यरत डॉ. रमेश चौधरी को नियोनेटोलोजी फैलोशिप प्रदान की गई।
- केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर 13-15 दिसम्बर, 2022 को दुबई में इंडिया ग्लोबल फोरम में भाग लिया।
- विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “द ग्रीक वर्ल्ड एंड इंडिया: हिस्ट्री, कल्चर एंड ट्रेड फ्रॉम द हेलेनिस्टिक पीरियड टू मॉडर्न टाइम्स” का उद्घाटन किया।
- भारत की G20 अध्यक्षता के तहत विकास कार्य समूह (DWG) की पहली बैठक 13-16 दिसंबर, 2022 से मुंबई में शुरू होगी।
प्रादेशिक
- भूपेन्द्र पटेल ने लगातार दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
- कर्नाटक की दिव्या टीएस ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल में उत्तर प्रदेश की संस्कृति बाना को हरा कर नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
- आयरा चिश्ती वुशु विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली जम्मू-कश्मीर की पहली महिला एथलीट बनीं।