14-12-2022
अन्तर्राष्ट्रीय
- अमरीका के धावक रेंडोल्फ रोस द्वारा डोप टेस्ट के लिए अपाइंटमेंट मिस करने पर तीन साल का बैन लगाया।
- ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में फ्रेंच फैशन ब्रांड लुई विताँ के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट " 14.26 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने।
राष्ट्रीय
- अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) द्वारा जारी वनडे रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन का 37वाँ तथा विराट कोहली का 8वाँ स्थान।
- संयुक्त राष्ट्र ने गंगा नदी के कायाकल्प के लिए चलाई जा रही ‘नमामि गंगे परियोजना’ को दुनिया की दस अपूर्व पहल में शामिल किया है।
- 14 दिसम्बर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार और राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता नवाचार पुरस्कार के विजेताओं को सम्मानित किया।
- असम के प्रसिद्ध गमोसा, तेलंगाना के तंदूर रेडग्राम, लद्दाख के रक्तसे कारपो खुबानी और महाराष्ट्र के अलीबाग सफेद प्याज को उनके जीआई टैग मिले।
प्रादेशिक
- पीपाड़ सिटी, जोधपुर मूल के गौरव वल्लभ डूँगरपुर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष चुने गए हैं।
- 14 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आध्यात्मिक नेता प्रमुख स्वामी महाराज के शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया।