19-12-2022
अन्तर्राष्ट्रीय
- अर्जेंटीना ने 2022 फीफा विश्व कप जीता। अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हराकर अपना तीसरा विश्व कप खिताब जीता।
- फीफा विश्व कप–
- लियोनेल मेसी ने गोल्डन बॉल पुरस्कार जीता
- शीर्ष गोल स्कोरर होने के कारण किलियन एम्बाप्पे को गोल्डन बूट पुरस्कार मिला
- एमी मार्टिनेज को गोल्डन ग्लव पुरस्कार मिला
- एंजो फर्नांडीज ने आवर यंग प्लेयर पुरस्कार जीता
राष्ट्रीय
- देश ने 19 दिसम्बर को गोवा मुक्ति दिवस मनाया।
- केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रव्यापी अभियान “प्रशासन गाँवों की ओर” सुशासन सप्ताह 2022 का उद्घाटन 19 दिसम्बर को किया जो कि 25 दिसम्बर तक आयोजन किया जएगा।
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने 19 दिसम्बर को लोकसभा में निरसन और संशोधन विधेयक 2022 पेश किया।
- भारत ने 220 करोड़ वैक्सीन खुराक का माइलस्टोन पार किया।
प्रादेशिक
- ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट के लिए गठित ईआरसीपी निगम को राजस्थान सरकार ने 25 करोड़ रुपए मंजूर किए।
- केन्द्र सरकार के राष्ट्रीय वनारोपण कार्यक्रम 2022-23 में राजस्थान ने 132 प्रतिशत से ज्यादा लक्ष्य प्राप्त किया।
- लेखिका इरा टाक का नया कहानी संग्रह ‘कुछ पन्ने इश्क’ लॉन्च हुआ।