21-01-2023
अन्तर्राष्ट्रीय
- ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी टी-20 क्रिकेटर डेनियल क्रिस्टियन ने क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।
राष्ट्रीय
- केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ‘द मोदी क्वेश्चन ’ को बैन किया।
- आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम बढाते हुए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास-इनक्यूबेटेड फर्म ने स्वदेशी मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम भारोस (बीएआरओएस) विकसित किया।
- इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस की रिपोर्ट के अनुसार जनसंख्या वृद्धि और बढते शहरीकरण के कारण 2050 तक 14 और शहर मेगासिटी की सूची में शामिल होंगे।
- 09-11 फरवरी, 2023 को G20 की पहली पर्यावरण और जलवायु स्थिरता कार्य समूह (ECSWG) की बैठक बेंगलुरु में होगी।
प्रादेशिक
- स्पेन की राजधानी मेड्रिड में चल रहे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन व्यापार मेला फितूर-2023 में राजस्थान की शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स की मार्केटिंग एवं ब्रांडिग पर विशेष सत्र हुआ।
- चार दिवसीय (21 से 24 जनवरी) ‘भारतीय अंतराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव’ मौलाना आज़ाद नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MANIT), भोपाल (मध्य प्रदेश) में शुरू हुआ।
- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिवालय परिसर में नये कार्यालय भवन निर्माण के लिए करीब 273 करोड़ रुपए की वित्तीय सहमति दी है। यह निर्माण कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग करेंगे।
- राजस्थान की अंतराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 21 जनवरी से ‘ऑपरेशन सर्द हवा ’ शुरू किया, जो कि 28 जनवरी तक चलेगा।