21-11-2022
- राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने 21-25 नवम्बर तक आयोजित लेखा परीक्षा सप्ताह का उद्घाटन किया।
- विश्व मत्स्य पालन दिवस (World Fisheries Day— WFD) 21 नवम्बर को मनाया गया। यह दिवस विश्व भर में सभी मछुआरों, मछली किसानो और सम्बन्धित हितधारकों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए मनाया जाता है।
- 17 वर्षीय हॉकी टीम में राजस्थान के बाड़मेर जिले के लूणसिंघ भाटी का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ।
- 21 नवम्बर को अरुण गोयल ने नए निर्वाचन आयुक्त के रूप में पदभार संभाला।
- भारतीय फुटबॉल के पूर्व कप्तान बाबू मणि का निधन।
- टी-20 क्रिकेट की विजय हज़ारे वनडे क्रिकेट के लिस्ट-ए मेचो में तमिलनाडु की टीम ने ऐतिहासिक 506 रन बनाकर दुनिया की पहली टीम बानी।
- रसना समूह के संस्थापक व चेयरमैन अरीज पिरोजशॉ खंबाटा का निधन।
- भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) के निर्वाचन मंडल में पी.वी. सिंधु, गगन नारंग व साक्षी मालिक शामिल।
- सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने रिकॉर्ड छठी बार एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स ख़िताब जीता।
- 2020-21 के दौरान देश में कुल खाद्यान्न उत्पादन में 5.8 करोड़ टन के साथ उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर।
- राजस्थान एसोसिएशन ऑफ़ नार्थ अमेरिका (राना) ने देश के प्रतिष्ठित अख़बार दैनिक भास्कर को सम्मानित किया।
- राजस्थान सरकार ने जयपुर मेट्रो के फेज 1 सी के निर्माण के लिए 993.51 करोड़ रुपया स्वीकृत किए।
- राजस्थान की सदा राठौड़ द. कोरिया के इंचियोन में 24 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक आयोजित होने वाली सीनियर महिला एशियन हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।