24-12-2022
अन्तर्राष्ट्रीय
- संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने भारतीय अमेरिकी रिचर्ड आर वर्मा को प्रबंधन और संसाधन के लिए राज्य के उप सचिव के रूप में नामित करने की घोषणा की। रिचर्ड आर वर्मा ने भारत में 25वें अमेरिकी राजदूत के रूप में कार्य किया है।
- सित्विनी राबुका फिजी के प्रधानमंत्री के रूप में चुने गए।
- वर्ल्ड प्रोफेशनल बिलियडर्स ने चीन के 27 वर्षीय खिलाडी चेन जिफान पर प्रतिबंध लगाया।
राष्ट्रीय
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ IIT-खड़गपुर के 68वें दीक्षांत समारोह में बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर शिरकत करेंगे।
- राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारतीय मानक कार्यालय में राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन के नए परिसर का लोकार्पण किया, RightToRepairIndia.in पोर्टल और राष्ट्रीय टेस्ट हाउस मोबाइल ऐप लॉन्च किया।
- भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु फोर्ब्स की दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला एथलीटों की वार्षिक सूची में शीर्ष 25 में एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।
- इसरो ने तमिलनाडु के महेन्द्रगिरि में प्रोपल्सन काम्पलेक्स के क्रायोजेनिक मेन इंजन और स्टेज टेस्ट फैसलिटी में 650 सेकेंड की लंबी अवधि के लिए 22 टी थ्रस्ट लेवल के साथ सीई 20 इंजन का सफलता पूर्वक परीक्षण किया।
प्रादेशिक
- ओडिशा की तैराक प्रत्यसा रे ने SFI नेशनल रैंकिंग चैंपियनशिप 2022 में 50 मीटर बैकस्ट्रोक में 32.11 सेकेंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता।
- राजस्थान के जयपुर के जवाहर कला केन्द्र के शिल्पग्राम में 23 दिसम्बर को राष्ट्रीय अमृता हाट की शुरुआत हुई। महिला और बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने इस हाट शुभारम्भ किया। यह हाट 1 जनवरी तक रहेगा।
- 27 दिसंबर से 8 जनवरी तक नागरकोइल (तमिलनाडु) में आयोजित यूथ जूनियर व सीनियर पुरूष व महिला राष्ट्रीय वेट लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में भरतपुर के मनीषभान टैक्निकल रैफरी नियुक्त।