25-11-2022
- नई दिल्ली में आयोजित असम के अहोम साम्राज्य के वीर नायक जनरल लाचित बरफुकन की 400वीं जयंती का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 नवम्बर को समापन समारोह को संबोधित किया।
- राजस्थान सिविल सेवा में भूतपूर्व सैनिकों के समायोजन में राजस्थान सरकार ने संशोधन को मंजूरी दी। इससे राज्य भर्तियों में भूतपूर्व सैनिकों को श्रेणीवार क्षेतिज आरक्षण मिलेगा।
- राजस्थान सरकार ने बीकानेर में मिनी फूड पार्क के लिए अनुमति दी। इसके लिए 57 बीघा भूमि को आवंटित किया गया। उल्लेखनीय है कि सरकार ने राजस्थान वानिकी तथा जैव विविधता विकास समिति के गठन को भी स्वीकृति दी।
- प्रदेश की 24 ग्राम पंचायतों में 25 नवम्बर को सरपंच पद के उपचुनाव के लिए मतदान हुआ।
- आजादी के अमृत महोत्सव के तहत संगीत नाटक अकादमी ने राजस्थान के पाँच कलाकारों सहित देश के 75 कला पुरोधाओं को अमृता अवॉर्ड से सम्मानित करने की घोषणा की।
- राष्ट्रीय सांख्यिकी के आंकड़ो के अनुसार भारत में (शहरी क्षेत्र) बेरोजगारी दर जुलाई-सितम्बर 2022 में 7.2 प्रतिशत रही।
- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डेफ ओलम्पिक-2022 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सात करोड़ का पुरस्कार राशि देने का अनुमोदन किया।
- डॉ. अम्बेडकर उत्सव धाम योजना के तहत राजस्थान के 568 गाँवों में सामुदायिक भवनों का निर्माण किया जाएगा।
- फिल्म निर्माता और निर्देशक के.सी. बोकाडिया को चौथे दादा साहब फाल्के आईकॉन अवार्ड फिल्मस-2022 से सम्मानित किया।