28-12-2022
अन्तर्राष्ट्रीय
- टेस्ट सीरीज में भारत से हारने के बाद बांग्लादेश के मुख्य कोच रसेल डोमिंगो ने पद से इस्तीफा दिया।
- बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ढाका में पहली मेट्रो रेल का उद्घाटन किया।
राष्ट्रीय
- भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह(पुरूष)तथा दाएं हाथ की तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर व बाएं हाथ की विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया (महिला) एमर्जिंग क्रिकेटर आफ द ईयर-2022 पुरस्कार के लिए नामित।
- मुंबई इंडियंस ने आइपीएल-2023 के लिए पूर्व क्रिकेटर अरूण कुमार जगदीश को सहायक बल्लेबाज कोच नियुक्त किया।
- भोपाल में सम्पन्न छठी एलिट महिला राष्ट्रीय बाक्सिंग चैंपियनशिप में लगातार बारहवीं साल भारतीय रेलवे टीम ने चैंपियन का खिताब जीता।
- खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के लिए हाकी इंडिया ने वर्ल्डकप में स्वर्ण जीतने पर 25-25 लाख रूपए देने की घोषणा की।
- विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने 6 दिवसीय (29 दिसंबर 2022 से 3 जनवरी 2023 तक) साइप्रस गणराज्य (RoC) और ऑस्ट्रिया का आधिकारिक दौरा करेंगे।
प्रादेशिक
- भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा जुलाई से दिसंबर, 2022 के सर्वे में उदयपुर का महाराणा प्रताप हवाई अड्डा ग्राहक संतुष्टि के मामले में देश में प्रथम स्थान पर।