30-11-2022
अन्तर्राष्ट्रीय
- भारत ने कठिन आर्थिक स्थिति से निपटने के लिए बजटीय सहायता के रूप में मालदीव सरकार को 100 मिलियन अमरीकी डॉलर की वित्तीय सहायता दी है।
- न्यूजीलैंड बनाम भारत मैच अपडेट: तीसरा और आखिरी वनडे बारिश के कारण रद्द, न्यूजीलैंड ने सीरीज 1-0 से जीती।
- चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन (96 वर्ष) का निधन।
- टोयटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन विक्रम एस. किर्लोस्किर (64 वर्ष) का निधन।
- चेन्नई के 55 वर्षीय एसवी रमना ने नेपाल के फुलचौकी पहाड़ी पर सीनियर वर्ग में सबसे ज्यादा ऊँचाई (2700 मीटर) पर सबसे तेज ट्रेकिंग कर नोबल बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया।
राष्ट्रीय
- राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने 30 नवम्बर को ‘राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022’ और ‘राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2021’ के विजेताओं को पुरस्कृत किया।
- भारत के दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने मेजर ध्यानचन्द खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया।
- मणिपुर में 30 नवम्बर को ‘संगाई महोत्सव 2022’ मनाया गया।
- सितम्बर तिमाही के जारी जीडीपी ग्रोथ के आंकड़ो के अनुसार भारत की दूसरी तिमाही की जीडीपी 6.3% रही।
प्रादेशिक
- राजस्थान पुलिस में सेवारत ओमप्रकाश मिठरवाल को शूटिंग तथा राजस्थान पुलिस में प्लाटून कमांडर साक्षी कुमारी (हरियाणा) को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया।
- गुजरात चुनाव 2022: 1 दिसम्बर को होने वाले पहले चरण के मतदान में, दक्षिण गुजरात के 19 जिलों और कच्छ-सौराष्ट्र क्षेत्रों की 89 सीटों के लिए 788 उम्मीदवार मैदान में हैं।
- राजस्थान के पाली में आयोजित होने वाली 18वी राष्ट्रीय जम्बूरी के प्रोमो गीत— ‘पाली धरा पर लाग्यो मेलो’ का गायन प्रदेश के स्कूलों में नो बेग डे (शनिवार) पर 3 दिसम्बर को किया जाएगा।