Lok Chand Gupta
Published: Jun 28 | Updated: Jun 28

  • राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने ‘कृषि और संबद्ध क्षेत्रों से उत्पादन के मूल्य पर सांख्यिकीय रिपोर्ट (2011-12 से 2023-24)’ का वार्षिक प्रकाशन 27 जून, 2025 को जारी किया।
  • उक्त रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान मूल्यों पर कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के सकल मूल्य संवर्धन (GVA) में लगभग 225 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो 2011-12 में Rs 1,502 हजार करोड़ से बढ़कर 2023-24 में Rs 4,878 हजार करोड़ हो गई।

रिपोर्ट के प्रमुख बिन्दु

  • स्थिर मूल्यों पर कृषि और संबद्ध क्षेत्र से उत्पादन का सकल मूल्य (Gross Value of Output-GVO) में लगभग 54.6 प्रतिशत की समग्र वृद्धि हुई है।
    • यह 2011-12 में Rs 1,908 हजार करोड़ से बढ़कर 2023-24 में Rs 2,949 हजार करोड़ हो गया है।
  • अनाजों में केवल धान और गेहूं ही 2023-24 में सभी अनाजों के जी.वी.ओ. (स्थिर मूल्यों पर) का लगभग 85% हिस्सा हैं।
  • पाँच राज्यों- उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना और हरियाणा ने 2023-24 में अनाज के जीवीओ (स्थिर मूल्यों पर) में लगभग 53 प्रतिशत का योगदान दिया।
  • 2023-24 में ‘मसालों’ के जीवीओ में मध्य प्रदेश 19.2 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ शीर्ष योगदानकर्ता रहा।
    • कर्नाटक और गुजरात क्रमश: 16.6 प्रतिशत और 15.5 प्रतिशत के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं