Lok Chand Gupta
Published: Jul 8 | Updated: Jul 9

  • नीति आयोग द्वारा आज पूर्वोत्तर क्षेत्र (एनईआर) जिला सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) सूचकांक रिपोर्ट (2023-24) का दूसरा संस्करण 7 जुलाई, 2025 को जारी किया गया।
  • इस सूचकांक को नीति आयोग और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (एमओडीओएनईआर) द्वारा यूएनडीपी के तकनीकी सहयोग से विकसित किया गया है।
  • 26 अगस्त 2021 को जारी पहले संस्करण की गति पर आधारित यह सूचकांक एसडीजी के संदर्भ में 8 पूर्वोत्तर राज्यों के विभिन्न जिलों के प्रदर्शन को मापता है।

परिणाम और निष्कर्ष

  • कुल 121 जिलों के समग्र स्कोर अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग में 58.71 से लेकर मिजोरम के हनाहथियाल में 81.43 तक हैं।
  • कुल 121 जिलों के समग्र स्कोर अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग में 58.71 से लेकर मिजोरम के हनाहथियाल में 81.43 तक हैं।
  • मिजोरम, सिक्किम और त्रिपुरा के सभी जिलों ने फ्रंट रनर का दर्जा हासिल किया है।
  • पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में सबसे अधिक स्कोर वाला जिला मिजोरम का है (हनाहथियाल 81.43 का स्कोर) ।
  • पूरे क्षेत्र में सबसे कम स्कोर वाला जिला अरुणाचल प्रदेश का है (लोंगडिंग 58.71 का स्कोर)।
  • उच्चतम और निम्नतम स्कोर वाले जिले के मामले में सिक्किम में रेंज सबसे कम (5.5 अंक) है, जोकि इसके विभिन्न जिलों में सबसे अधिक सुसंगत प्रदर्शन को दर्शाता है।
  • त्रिपुरा को सबसे कम अंतर-राज्यीय भिन्नता (6.5 अंक) के साथ उच्चतम स्कोर वाले कुछ जिलों का गौरव हासिल है।
  • मिजोरम और नागालैंड में कुछ उच्चतम स्कोर वाले जिले हैं, लेकिन उनमें भिन्नता भी है (क्रमश: 13.72 और 15.07 की रेंज)।

राज्यों के भीतर जिलों के राज्यवार उच्चतम और निम्नतम स्कोर

  • अरुणाचल प्रदेश: निचली दिबांग घाटी (73.36) से लेकर लोंगडिंग (58.71) तक।
  • असम: डिब्रूगढ़ (74.29), दक्षिण सलमारा-मनकाचर (59.71)।
  • मणिपुर: इम्फाल पश्चिम (73.21), फिरजॉल (59.71)।
  • मेघालय: पूर्वी खासी हिल्स (73.00), पूर्वी जैंतिया हिल्स (63.00)।
  • मिजोरम: हनाहथियाल (81.43), लॉन्गत्लाई (67.71)।
  • नागालैंड: मोकोकचुंग (78.43), जुन्हेबोटो (63.36)।
  • सिक्किम: गंगटोक (76.64), ग्यालशिंग (71.14)।
  • त्रिपुरा: गोमती (78.79), धलाई (72.29)।