chronology2017
Published: Feb 23 | Updated: Feb 23

  • अमेजन के वर्षा वन में विश्व का सबसे बड़ा सांप में खोजा गया है।
  • लगभग 200 किग्रा वजनी यह साँप 26 फीट लम्बा है और इसका सिर इंसान के सिर के बराबर है।
  • इससे पहले सांप की सबसे बड़ी ज्ञात साँप रेटिकुलेटेड अजगर था, जो औसतन 20 फीट 5 इंच लम्बा है।
  • इसे वाइल्डलाइफ प्रेजेंटर प्रोफेसर फ्रीक वोंक द्वारा ब्राजील के सुदूर क्षेत्र में फरवरी 2024 में खोजा गया है।
  • इस सांप को उत्तरी हरा एनाकोंडा (Northern Green Anaconda) नाम दिया गया है। वस्तुत: इस नई प्रजाति को लैटिन नाम ‘यूनेक्ट्स अकाइमा’ (Eunectes akayima) दिया गया है, जिसका मतलब है नॉर्दर्न ग्रीन एनाकोंडा।
  • उत्तरी ग्रीन एनाकोंडा अलग प्रजाति है, इनमें और दूसरे एनाकोंडा के जीन में 5.5% का अंतर है जो काफी ज्यादा माना जाता है।
  • इंसान और चिंपांजी के जीन में 2 प्रतिशत का फर्क है।

सम्बन्धित महत्वपूर्ण तथ्य

  • एनाकोंडा (जीनस यूनेक्टेस) जलीय स्थानिक सांपों के एक समूह से संबंधित है, जो दक्षिण अमेरिका में एंडीज के पूर्व क्षेत्र में रहते हैं।
  • एनाकोंडा की चार ज्ञात प्रजातियों हैं, जिनमें यूनेक्टेस मुरिनस, यूनेक्टेस बेनिएन्सिस, यूनेक्टेस डेसचौएन्सेई और यूनेक्टेस नोटियस शामिल हैं।
  • इन प्रजातियों में से सबसे बड़ी प्रजाति ‘यूनेक्टेस मुरिनस’ या हरा एनाकोंडा है, जो अमेजॅन, ओरिनोको, एस्सेक्विबो बेसिन सहित महाद्वीप के अधिकांश उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में निवास करती है।