chronology2017
Published: Feb 24 | Updated: Feb 24

  • अमेरिका की एक निजी कम्पनी ने चंद्रमा पर पहला वाणिज्यिक अंतरिक्षयान उतार कर इतिहास रच दिया है और यह 50 से अधिक वर्ष में चंद्रमा पर पहुंचने वाला अमेरिका का पहला अंतरिक्षयान भी बन गया है।
  • यह ऐतिहासिक सफलता ह्यूस्टन (अमेरिका) की कम्पनी ‘इंटुएटिव मशीन्स’ (Intuitive) द्वारा निर्मित ‘नोवा-सी लैंडर’ (Nova-C lander) मिली है, जिसके रॉकेट का नाम ‘ओडीसियस’ (Odysseus) अंतरिक्ष यान है।
  • इसे स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट द्वारा 15 फरवरी, 2024 को फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था तथा यह 22 फरवरी, 2024 को चंद्र्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफल हुआ।
  • इसके साथ ही ‘इंटुएटिव मशीन्स’ चंद्रमा पर लैंडिंग करने वाली पहली निजी वाणिज्यिक कम्पनी बन गई है।
    • यह वर्ष 1972 में अपोलो 17 मिशन के बाद चंद्रमा पर पहुंचने वाला पहला अमेरिकी अंतरिक्षयान भी बन गया है।

न्यूज फ्लैश

  • भारत 23 अगस्त, 2023 को चंद्रयान -3 के जरिये साउथ पोल में उतरने वाला पहला देश और चंद्रमा पर सॉफ्ट-लैंडिंग की तकनीक में महारत हासिल करने वाला चौथा देश बन था।
  • इससे पहले इजरायली निजी अंतरिक्ष एजेंसी स्पेसआईएल अपने बेरेशीट अंतरिक्ष यान के साथ वर्ष 2019 में और जापानी कंपनी आईस्पेस ने हकुतो-आर मिशन 1 के तहत् वर्ष 2023 चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास किया था, किन्तु वे असफल रहे थे।