chronology2017
Published: Feb 25 | Updated: Feb 25

  • अमेरिका ने यूके्रन में रूस के विशेष सैन्य अभियान की शुरूआत के दूसरे वर्ष पूर्ण होने की पूर्व संध्या पर 23 फरवरी, 2024 को रूस के खिलाफ 500 प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।
    • रूस ने 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन में अपना विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।
  • अमेरिका के अनुसार उसने रूस पर ये प्रतिबंध रूस के आर्कटिक क्षेत्र में विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी (Alexei navalny) की मौत के आलोक में आरोपित किए हैं।
    • रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के धुर विरोधी और विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की जेल में रहस्यमय परिस्थितियों में 16 फरवरी, 2024 को मौत हो गई थी।
  • रूस के विरूद्ध नए प्रतिबंधों वाली 200 पन्नों की सूची जाी की गई है। बाइडन ने अप्रत्यक्ष रूप से रूस मदद करने वाले 100 संस्थाओं पर नए निर्यात प्रतिबंध भी लगाए हैं।
  • अमेरिका के अलावा ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने भी रूस के विरूद्ध नए प्रतिबंधों की घोषणा की है।
    • यूरोपीय संघ (ईयू) ने भारत सहित रूस, चीन, कजाखस्तान, सर्बिया, थाईलैंड, श्रीलंका और तुर्की में पंजीकृत 27 कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया।