chronology2017
Published: Feb 17 | Updated: Feb 17

  • असम सरकार ने ‘काजी नेमू’ (खट्टे नींबू) को राज्य फल घोषित किया है।
  • कृषि मंत्री अतुल बोरा ने कैबिनेट की बैठक में काजी नेमू को असम के राज्य फल के रूप में मंजूरी 13 फरवरी, 2024 को दी है।
  • ‘काजी नेमू’ अपनी अनूठी सुगंध और स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। असम में काजी नेमू का व्यावसायिक वृक्षारोपण किया जाता है। इस फल को मध्य पूर्व सहित कई देशों में निर्यात किया गया है।
  • काजी नेमू को 2019 में भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग प्राप्त हुआ, जो इसकी अद्वितीय गुणवत्ता और भौगोलिक उत्पत्ति का प्रमाण है। वर्तमान में इसकी खेती के अंतर्गत 15.90 हेक्टेयर भूमि है।