chronology2017
Published: Feb 22 | Updated: Feb 22

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा लम्बे इंतजार के बाद अपनी टीम में मीडिया सलाहकार, मीडिया समन्वयक और जन समन्वयक अधिकारी पदों पर नियुक्ति 15 फरवरी, 2024 को की गई।
  • मुख्यमंत्री ने पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े हीरेन जोशी को अपने मीडिया सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है।
  • नवनियुक्त मीडिया सरकार हीरेन जोशी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विचारधारा से जुड़े हुए हैं।
  • उनकी नियुक्ति का आदेश 1 वर्ष अथवा अन्य आदेश जारी होने तक लागू रहेगा।

आनंद शर्मा को बनाया मीडिया समन्वयक

  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हीरेन जोशी को मीडिया सलाहकार बनाने के साथ ही अपने मीडिया समन्वयक पद पर एडवोकेट आनंद शर्मा को नियुक्त किया है।
  • आनंद शर्मा भाजपा संगठन में काफी लम्बे समय से जुड़े हुए हैं तथा वह भाजपा के मीडिया सम्पर्क प्रमुख की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।

सतीश सरीन जन समन्वयक अधिकारी नियुक्त

  • मुख्यमंत्री भजनलाल ने अपनी टीम में का सतीश सरीन को भी बड़ी जिम्मेदारी देते हुए जन समन्वयक अधिकारी बनाया है।
  • सरीन आम जनता, कार्यकर्ता और मुख्यमंत्री के बीच एक सेतु का काम करेंगे।