chronology2017
Published: Feb 20 | Updated: Feb 20

  • ब्रांड फाइनेंस द्वारा वर्ष 2024 के लिए ‘ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स 2024’ (Brand Guardianship Index- ‘BGI’ 2024) जारी की गई है।
  • ब्रांड फाइनेंस द्वारा जारी इस नवीनतम सूचकांक में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी को सभी भारतीयों में पहला और विश्व स्तर पर दूसरा स्थान दिया गया है।
  • सूचकांक में मुकेश अंबानी को 80.3 का प्रभावशाली ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स (बीजीआई) स्कोर दिया गया है।
  • ‘बीजीआई 2024’ में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को 5वें स्थान मिला है।
  • उनके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा के अनिश शाह 6वाँ स्थान मिला है।
  • इनके अलावा इंफोसिस के सलिल पारिख सूचकांक में 16वें स्थान पर हैं।

सूचकांक में स्थान पाने वाले टॉप 10 सीईओ

  • प्रथम (I) स्थान– हुआतेंग मा (टेनसेंट, चीन)
  • द्वितीय (II) स्थान– मुकेश अंबानी (रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारत)
  • तृतीय (III) स्थान– जेन्सेन हुआंग (एनविडिया, अमेरिका)
  • चतुर्थ (IV) स्थान– टिम कुक (एप्पल, अमेरिका)
  • पाँचवाँ (V) स्थान– नटराजन चन्द्रशेखरन (टाटा संस, भारत)
  • छठा (VI) स्थान– अनिश शाह (महिंद्रा, भारत)
  • साँतवाँ (VII) स्थान– शांतनु नारायण (एडोब, अमेरिका)
  • आठवाँ (VIII) स्थान– सुंदर पिचई (गूगल, अमेरिका)
  • नवम (IX) स्थान– सत्या नडेला (माइक्रोसॉफ्ट, अमेरिका)
  • दसवाँ (X) स्थान– लीना नायर (चनेल, फ्रांस)