chronology2017
Published: Feb 16 | Updated: Feb 16

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने पाँच विशिष्ट व्यक्तियों को ‘भारत रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।
  • व्यक्ति जिन्हें भारत रत्न प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है – बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर, भाजपा नेता लालकृष्ण आडवानी, देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह व पीवी नरसिम्हा राव और कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन।
  • इस घोषणा के साथ ही देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ पाने वाले लोगों की संख्या 53 हो गई है।
  • यह पहली बार है जब एक वर्ष पाँच व्यक्तियों को भारत रत्न प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है, इससे पहले वर्ष 1999 में चार लोगों को यह पुरस्कार प्रदान किए गए थे।
  • इससे पहले वर्ष 2019 में यह पुरस्कार प्रणब मुखर्जी, भूपेन्द्र हजारिका और नानाजी देशमुख को प्रदान किया गया था।

‘भारत रत्न’ से सम्मानित विभूतियाँ

  • वर्ष 1954 (पहली बार) : पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन, डॉक्टर चंद्रशेखर वेंकट रमन और स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी को।
  • वर्ष 1955 : मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और डॉ. भगवान दास को।
  • वर्ष 1957 : पंडित गोविंद वल्लभ पंत को।
  • वर्ष 1958 : डॉ. धोंडो केशव कर्वे को।
  • वर्ष 1961 : पुरुर्षोत्तम दास टंडन, बिधान चंद्र रॉय को।
  • वर्ष 1962 : पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद को।
  • वर्ष 1963 : पूर्व राष्ट्रपति डॉ जाकिर हुसैन को।
  • वर्ष 1963 : डॉ. पांडुरंग वामन काणे को।
  • वर्ष 1966 : पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को (मरणोपरांत)।
  • वर्ष 1971 : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को।
  • वर्ष 1975 : वीवी गिरी को ।
  • वर्ष 1976 : के.कामराज को (मरणोपरांत)।
  • वर्ष 1980 : सामाजिक कार्यकर्ता मदर टेरेसा को।
  • वर्ष 1983 : आचार्य विनोवा भावे (मरणोपरांत) को।
  • वर्ष 1987 : खान अब्दुल गफ्फार खान को।
  • वर्ष 1988 : मनिदुर गोपालन रामचन्द्रन को।
  • वर्ष 1990 : दक्षिण अफ्रीका के डॉ. नेल्सन रोलीहलाहला मंडेला, डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर (मरणोपरांत) को।
  • वर्ष 1991 : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (मरणोपरांत), मोरारजी रणछोड़जी देसाई , सरदार वल्लभभाई पटेल (मरणोपरांत) को।
  • वर्ष 1992 : सत्यजीत रे को (मरणोपरांत), जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा, मौलाना अबुल कलाम आजाद (मरणोपरांत) को।
  • वर्ष 1997 : अरुणा आसफ अली (मरणोपरांत), गुलजारी लाल नंदा (मरणोपरांत) और पूर्व राष्ट्रपति डॉ अब्दुल कलाम आजाद को।
  • वर्ष 1998 : मदुरै शन्मुखवदिवु सुब्बालक्ष्मी, चिदम्बरम सुब्रमण्यम, गोपीनाथ बोरदोलोई (मरणोपरांत) को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।
  • वर्ष 1999 : जयप्रकाश नारायण (मरणोपरांत), प्रो अमर्त्य सेन,पंडित रविशंकर को।
  • वर्ष 2001 : उस्ताद बिस्मिल्लाह खान, सुश्री लता दीनानाथ मंगेशकर को।
  • वर्ष 2009 : पंडित भीमसेन गुरुराज जोशी को।
  • वर्ष 2014 : भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज सचिन रमेश तेंदुलकर, प्रोफेसर चिंतामणि नागेसा रामचन्द्र राव को।
  • वर्ष 2015 : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई, पंडित मदन मोहन मालवीय (मरणोपरांत) को।
  • वर्ष 2019 : भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, डॉ. भूपेन्द्र कुमार हजारिका (मरणोपरांत), नानाजी देशमुख (मरणोपरांत) को।
  • वर्ष 2024 : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कपूर्री ठाकुर, लालकृष्ण आडवानी, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह व पीवी नरसिंहा राव, कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को।