chronology2017
Published: Feb 22 | Updated: Feb 22

  • लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने थल सेना के उपप्रमुख का पदभार 19 फरवरी, 2024 ग्रहण किया। उन्होंने यह पदभार लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार से ग्रहण किया।
    • लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिन्द्र कुमार को अब उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • थल सेना के उपप्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने से पहले, लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी बेहद चुनौतीपूर्ण परिचालन माहौल में 2022-2024 तक उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के पद पर कार्यरत थे।
  • सैनिक स्कूल, रीवा (मध्य प्रदेश) के पूर्व छात्र, लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को 1984 में 18 जम्मू और कश्मीर राइफल्स में नियुक्त किया गया था, इस इकाई की उन्होंने बाद में कमान संभाली।
  • उनको उत्तरी और पश्चिमी दोनों थिएटरों के संतुलित इक्सपोशर का अनूठा गौरव भी प्राप्त है।