chronology2017
Published: Feb 23 | Updated: Feb 23

  • अमेरिका के इलिनॉइस प्रांत के सबसे बड़े शहर शिकागो की प्रतिष्ठित पत्रिका ‘शिकागो मैगजीन’ में भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति को 50 सबसे अधिक प्रभावशाली शिकागोवासियों की सूची में शामिल किया गया है।
  • कृष्णमूर्ति को इस सूची में 24वां स्थान दिया गया है और इसके साथ ही वह सर्वोच्च रैंक हासिल करने वाले दक्षिण एशियाई मूल के पहले व्यक्ति बन गए हैं।
  • इस सूची में इलिनोइस के गवर्नर जेबी प्रिट्जकर का नाम शीर्ष पर है और शिकागो के मेयर ब्रैंडन जॉनसन इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

राजा कृष्णमूर्ति के बारे में

  • 19 जुलाई 1973 को जन्मे राजा कृष्णमूर्ति तमिल परिवार में पैदा हुए हैं। जब वो तीन महीने के थे, तब उनके पिता दिल्ली से न्यूयॉर्क आ गए।
  • 2012 में कृष्णमूर्ति ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव का चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए. 2016 में वह फिर इलिनॉइस के डि्ट्रिरक्ट-8 से खड़े हुए और जीते। वो अमेरिकाके निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में चुने जाने वाले पहले भारतवंशी हैं।