chronology2017
Published: Feb 20 | Updated: Feb 20

  • वर्ष 2024 के लिए ‘हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024’ (Henley Passport Index 2024) फरवरी 2024 में जारी किया गया।
  • वस्तुत: हेनले पासपोर्ट इंडेक्स देशों को उनके पासपोर्ट की ताकत के आधार पर रैंक करता है। इसमें किसी देश के पासपोर्ट द्वारा कितने देशों की वीजा मुक्त यात्रा की जा सकती है, के आधार पर पासपोर्ट की शक्ति का आकलन किया जाता है।
  • ‘हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024’ में फ्रांस सहित पाँच देशों को शीर्ष स्थान प्रदान किया गया है, जिनके पासपोर्ट धारक 194 देशों की वीजाफ्री यात्रा कर सकते हैं।

सूचकांक में शीर्ष स्थान पाने वाले प्रमुख पासपोर्ट

  • प्रथम (I) स्थान- फ्रांस, जर्मनी, इटली,जापान, सिंगापुर व स्पेन (वीजाफ्री स्कोर : 194)
  • द्वितीय (II) स्थान- फिनलैंड, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया व स्वीडन (वीजाफ्री स्कोर : 193)
  • तृतीय (III) स्थान-ऑ्ट्रिरया, डेनमार्क, आयरलैंड, लक्जमबर्ग और यूनाईटेड किंगडम (वीजाफ्री स्कोर : 192)
  • चतुर्थ (IV) स्थान- बेल्जियम, नार्वे व पुर्तगाल (वीजाफ्री स्कोर : 191)
  • पाँचवाँ (V) स्थान- ऑस्ट्रेलिया, ग्रीस, माल्टा न्यूजीलैंड एवं स्विटजरलैंड (वीजाफ्री स्कोर : 194)

सूचकांक में भारत और पड़ोसी देशों की स्थिति

  • भारत विगत वर्ष की तुलना में एक पायदान नीचे गिरकर 85वें स्थान पर आ गया है। भारत का वीजाफ्री स्कोर 62 है, जो विगत वर्ष में 60 था।
    • भारतीय पासपोर्ट धारक वर्तमान में 62 देशों की वीजा मुक्त यात्रा कर सकते हैं।
  • 109 देशों की रैंकिंग वाले इस सूचकांक में पाकिस्तान 106वीं रैंक पर है, जो सूची में नीचे से चौथा है।
  • बांग्लादेश इस वर्ष से 102 पर पहुंच गया है जबकि भारत का पड़ोसी मालदीव 58वें स्थान पर है, जिसके नागरिक 96वें देशों में बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं।