chronology2017
Published: Feb 18 | Updated: Feb 18

  • दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा ‘संगीत नाटक अकादमी’ का एक क्षेत्रीय केन्द्र हैदराबाद में स्थापित किया गया है।
  • ‘संगीत नाटक अकादमी’ के इस केन्द्र को ‘दक्षिण भारत सांस्कृतिक केन्द्र’ (Dakshin Bharat Sanskrit Kendra) के नाम से जाना जाएगा।
  • ‘संगीत नाटक अकादमी’ के ‘दक्षिण भारत सांस्कृतिक केन्द्र’ का उद्घाटन भारत के पूर्व उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी.किशन रेड्डी द्वारा 12 फरवरी, 2024 को किया गया।
    • इस अवसर पर उन्होंने भारत कला मंडपम ऑडिटोरियम का भी शिलान्यास किया।
  • ‘दक्षिण भारत सांस्कृतिक केन्द्र’ की परिकल्पना संगीत, लोक और जनजातीय कलाओं, रंगमंच और कठपुतली के अनुसंधान और डॉक्युमेंटेशन को बढ़ावा देने के लिए की गई है।
  • इसे एक अत्याधुनिक क्षेत्रीय केन्द्र और एक अग्रणी सांस्कृतिक स्थान के रूप में विकसित किया जाएगा जो राज्य के सांस्कृतिक विकास और प्रदर्शन परिवेश को बढ़ावा देगा।

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

  • संस्कृति मंत्रालय की संगीत नाटक अकादमी (एसएनए), एक स्वायत्त संगठन है, जो देश में प्रदर्शन कला के क्षेत्र में एक शीर्ष निकाय है।

घंटाशाला वेंकटेश्‍वर राव

  • संस्कृति मंत्रालय ने हाल ही में दिसंबर 2022 से शुरू होने वाले और दिसंबर 2023 में समाप्त होने वाले वार्षिक समारोहों के माध्यम से प्रसिद्ध उत्कृष्ट संगीतकार, स्वतंत्रता सेनानी और पद्म पुरस्कार विजेता घंटाशाला वेंकटेश्‍वर राव की 100 वीं जयंती मनाई।
  • घंटाशाला वेंकटेश्‍वर राव सिर्फ एक गायक नहीं बल्कि एक स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने के लिए एक वर्ष से अधिक समय काराग्रह में बिताया।
  • घंटाशाला के योगदान को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तहत संगीत नाटक अकादमी ने माधापुर, हैदराबाद में सीसीआरटी परिसर में ‘दक्षिण भारत सांस्कृतिक केन्द्र’ के भीतर एक सभागार के निर्माण का प्रस्ताव रखा है जिसे ‘भारत कला मंडपम’ के रूप में जाना जाएगा।