Lok Chand Gupta
Published: Jul 1 | Updated: Jul 2

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘राष्ट्रीय खेल नीति’ (National Sports Policy-NSP) 2025 को स्‍वीकृति 1 जुलाई, 2025 को दी है।
  • नई नीति मौजूदा ‘राष्ट्रीय खेल नीति, 2001’ का स्थान लेगी।
  • ‘एनएसपी 2025’ देश को वैश्विक खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करने और वर्ष 2036 ओलम्पिक खेलों सहित अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एक मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित करने के लिए एक दूरदर्शी और कार्यनीतिक रोडमैप तैयार करेगी।
  • यह नई खेल नीति निम्न पाँच प्रमुख स्तंभों पर आधारित है-

1. वैश्विक मंच पर उत्कृष्टता

  • इसका उद्देश्य खेल प्रतिभा की शीघ्र पहचान और उसे तैयार करने के तंत्र सहित जमीनी स्तर से लेकर शीर्ष स्तर तक खेल कार्यक्रमों को सुदृढ़ करना है।

2. आर्थिक विकास के लिए खेल

  • एनएसपी 2025 में इसके तहत खेलों की आर्थिक क्षमता पर जोर दिया गया है।
  • इसका उद्देश्य खेल पर्यटन को बढ़ावा देना और भारत में प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन कराने का प्रयास करना है।

3. सामाजिक विकास के लिए खेल

  • नई खेल नीति में सामाजिक समावेशन को आगे बढ़ाने में खेलों की भूमिका पर जोर दिया गया है।
  • इसके तहत केंद्रित कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों, आदिवासी समुदायों और दिव्यांगजनों के बीच भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा।
    • स्वदेशी और पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करना और बढ़ावा दिया जाएगा।

4. जन आंदोलन के रूप में खेल

  • खेलों को राष्ट्रीय आंदोलन बनाने के लिए नई खेल नीति का उद्देश्य राष्ट्रव्यापी अभियानों और समुदाय-आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से खेल में जन भागीदारी और फिटनेस की संस्कृति को बढ़ावा देना है।

5. शिक्षा के साथ एकीकरण (एनईपी 2020)

  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप, एनएसपी 2025 में निम्नलिखित प्रस्ताव हैं-
    • स्कूली पाठ्यक्रम में खेलों को शामिल करना।
    • खेल शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए शिक्षकों और शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण से तैयार करना।

Tags


Latest Books