देश के नवीनतम स्टील्थ फ्रिगेट ‘आईएनएस तमाल (एफ 71)’ [INS Tamal (F 71)] को भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया गया है।
भारतीय नौसेना ने ‘आईएनएस तमाल (एफ 71)’ को रूस के कलिनिनग्राद स्थित यंतर शिपयार्ड में 1 जुलाई, 2025 को पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग आॅफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह की मौजूदगी में शामिल किया।
आईएनएस तमाल परियोजना 1135.6 की श्रृंखला में 8वाँ बहु-भूमिका वाला स्टील्थ फ्रिगेट (Multi-Role Stealth Frigate) है तथा तुशील श्रेणी के अतिरिक्त अनुवर्ती जहाजों में से दूसरा है।
तुशील श्रेणी का पहला जहाज (आईएनएस तुशील) 9 दिसंबर, 2024 को शामिल किया गया था।
अब तक शामिल किए गए सभी सात जहाज पश्चिमी नौसेना कमान के तहत भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े – ‘ स्वॉर्ड आर्म’ (The Sword Arm) का हिस्सा हैं।
अन्य महत्वपूर्ण बिन्दु
इसे 24 फरवरी, 2022 को लॉन्च किया गया था।
इस जहाज में 26% स्वदेशी घटक हैं , जिनमें ब्रह्मोस लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल और हम्सा-एनजी सोनार प्रणाली शामिल है।
जहाज के आदर्श वाक्य – सर्वत्र सर्वदा विजय (हर जगह विजय) है।
इसका नाम इंद्र की तलवार ‘तमाल’ से प्रेरित है।
इसका प्रतीक चिन्ह रामायण के पात्र जामवंत और रूस के ब्राउन बीअर (भूरे भालू) से प्रेरित है।