chronology2017
Published: Apr 11 | Updated: Apr 11

  • शीर्षक : पंचायत उन्नति सूचकांक (पीएआई)
  • जारीकर्ता : पंचायती राज मंत्रालय
  • संस्करण : प्रथम
  • जारी करने की तिथि : अप्रैल 2025
  • उद्देश्य : सतत विकास लक्ष्यों (SDG) को स्थानीय स्तर पर कार्यान्वित करने और जमीनी स्तर पर शासन को सशक्त बनाना।
  • इस पहले ‘पंचायत उन्नति सूचकांक’ (Panchayat Advancement Index-PAI) में देशभर की 2.5 लाख से अधिक ग्राम पंचायतों की प्रगति का आकलन किया गया है।

पीएआई : महत्वपूर्ण बिन्दु

  • सूचकांक के राज्यवार आकलन में गुजरात 346 ग्राम पंचायतों के साथ अग्रणी है, उसके बाद 270 ग्राम पंचायतों के साथ तेलंगाना दूसरे स्थान पर है।
  • अधिक संख्या में बेहतर मानक प्रदर्शन करने वाले राज्यों में गुजरात (13781), महाराष्ट्र (12,242), तेलंगाना (10099) के साथ मध्य प्रदेश (7,912) और उत्तर प्रदेश (6593) शामिल हैं।
  • मंत्रालय के अनुसार, बेहतर प्रदर्शन करने वाली 77,298 पंचायतों में से 13,781 गुजरात की, 12,242 महाराष्ट्र की, 10,099 तेलंगाना की, 7,912 मध्यप्रदेश की और 6,593 उत्तर प्रदेश की पंचायतें हैं।