chronology2017
Published: Apr 24 | Updated: Apr 24

  • जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल, 2025 को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ किए सिंधु नदी जल समझौते को स्थगित कर दिया है।
  • पहलगाम आतंकी हमले की पृष्ठभूमि में भारत सरकार की सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (CCS) की बैठक में 23 अप्रैल, 2025 को लिए गए प्रमुख निर्णय निम्नानुसार हैं-
  • 1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ सिंधु जल समझौता तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला तब तक लागू रहेगा जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं करता।
  • 1 मई, 2025 तक और कटौती के माध्यम से उच्चायोगों में तैनात लोगों की कुल संख्या वर्तमान में 55 से घटाकर 30 कर दी जाएगी।
  • नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के रक्षा, सैन्य, नौसेना, और वायु सलाहकारों को अवांछित व्यक्ति (पसोर्ना नॉन ग्राटा) घोषित किया गया है, जिन्हें एक सप्ताह के भीतर भारत छोड़ना होगा।
  • अटारी एकीकृत जांच चौकी को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।
    • वैध दस्तावेजों के साथ पाकिस्तान गए भारतीय नागरिकों को 1 मई 2025 तक लौटने की अनुमति दी जाएगी।
  • पाकिस्तानी नागरिकों को दक्षेस वीजा छूट योजना (SVES) के तहत भारत यात्रा की अनुमति नहीं होगी।
    • पहले जारी किए गए सभी ‘SVES’ वीजा रद्द कर दिए गए हैं, और भारत में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है।
  • भारत ने इस्लामाबाद में अपने उच्चायोग से रक्षा, नौसेना, और वायु सलाहकारों को वापस बुलाने का निर्णय लिया है।
    • दोनों देशों के उच्चायोगों में ये पद अब निरस्त माने जाएंगे।