04-06-2023

अन्तर्राष्ट्रीय

  • तुर्किए में राष्‍ट्रपति रेसप तैयिप एर्दोगन ने 3 जून को संसद में शपथ ली।
  • 3 जून को विश्व साईकल दिवस मनाया गया।

राष्ट्रीय

  • 3 जून को तीसरे “खेलो इंडिया विश्‍वविद्यालय खेल” का समापन हुआ।
  • तीन दिवसीय जी20 देशों के स्वास्थ्य कार्य समूह की तीसरी बैठक 4 जून को हैदराबाद में प्रारम्भ हुई। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बैठक का औपचारिक उद्घाटन किया। यह तीन प्राथमिकताओं पर केंद्रित है जिनमें स्वास्थ्य आपात स्थिति की रोकथाम, तैयारी और प्रतिक्रिया, सस्ती चिकित्सा सुविधाओं तक पहुंच और डिजिटल स्वास्थ्य शामिल हैं।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 3 जून को सूरीनाम और सर्बिया की अपनी पहली राजकीय यात्रा के लिए रवाना हुई। राष्ट्रपति यात्रा के पहले चरण में सूरीनाम पहुंचेंगी। दूसरे चरण में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु सात से नौ जून तक सर्बिया की यात्रा पर होंगी। भारत के किसी भी राष्ट्रपति की यह सर्बिया की पहली यात्रा है।
  • भारतीय पहलवानों ने 3 जून को बिश्केक में आयोजित यू.डब्ल्यू.डब्ल्यू. (United World Wrestling) रैंकिंग सीरीज प्रतियोगिता में तीन पदक जीते। इस प्रतियोगिता में मनीषा ने स्वर्ण, रीतिका ने रजत और सरिता मोर ने कांस्य पदक जीता।
  • 66 वर्षीय पद्म-श्री से सम्मानित प्रसिद्ध एक्टर और डायरेक्टर आमिर रजा हुसैन का निधन।
  • साल 1999 में पद्म-श्री से सम्मानित 94 वर्षीय प्रसिद्ध अभिनेत्री सुलोचना का निधन। अभिनेत्री ने 250 से अधिक हिंदी और 50 मराठी फिल्मो में अभिनय किया था।