24-05-2023

राष्ट्रीय

  • 24 मई से संसदीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली में राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन ‘नेवा’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्य शाला की शुरुआत की। इस कार्य शाला का उद्देश्य सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के विधानमंडलों को नेवा प्लेटफॉर्म अपनाने और सदन की कार्य वाही के संचलन में पारदर्शिता, और जवाबदेही लाने के लिए प्रोत्साहित करना है। राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन सरकार के “डिजिटल इंडिया कार्यक्रम“ के तहत 44 मिशन मोड परियोजनाओं में से एक है। इसका उद्देश्य सभी राज्य विधानमंडलों के कामकाज को ’डिजिटल हाउस’ में बदलकर पेपरलेस बनाना है।
  • केंद्रीय आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने पीसीआईएमएंडएच (भारतीय चिकित्सा और होम्योपैथी के लिए फार्माकोपिया आयोग), गाजियाबाद के लिए 'ई-ऑफिस' और ‘ऑनलाइन पोर्टल’ का उद्घाटन किया।
  • 23 से 27 मई, 2023 तक श्रीलंका नौसेना के कमांडर वाइस एडमिरल (वीएडीएम) प्रियंथा परेरा भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान, वाइस एडमिरल प्रियंथा परेरा भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला में “स्प्रिंग टर्म 2023” की पासिंग आउट परेड की अध्यक्षता करेंगे।

प्रादेशिक

  • 23 मई को तीसरा खेलो इंडिया विश्‍वविद्यालय खेल उत्‍तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में कबड्डी के मुकाबलों के साथ शुरू हुआ। इन खेलों का आधिकारिक उद्घाटन 25 मई को लखनऊ में होगा।
  • राजस्थान के चिकित्सा शिक्षा विभाग और इंग्लैंड के मैनचेस्टर विश्वविद्यालय के बीच 23 मई को अनुसन्धान साझेदारी विकसित करने के उद्देश्य से एमऔयू किया गया।
  • जयपुर के विकास अध्ययन संस्थान में जी-20 के यूथ-20 एन्गेजमेन्ट ग्रुप के तहत 24 मई को कार्य शाला का आयोजन किया गया। कार्य शाला का विषय— “इंडस्ट्री 4.0 इनोवेशन एंड एंट्रेप्रेन्योरशिप अपोर्तुनिटेस फॉर युथ एंड चैलेंजेज” है।
  • मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत ने प्रदेश के 50 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कृषि संकाय खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
  • 24 मई को रांची में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने झारखंड उच्च न्यायालय के नए भवन का उद्घाटन किया।
  • 25 मई को देहरादून से दिल्ली के बीच पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्धघाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा।