26-05-2023

अन्तर्राष्ट्रीय

  • अमेरिका के खाद्य और दवा प्रशासन विभाग ने कोविड के उपचार के लिए फाइजर का ओरल एंटीवायरल, वयस्कों के लिए पैक्सलोविड को मंजूरी दी।
  • 26 मई को लंदन में एफआईएच (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) हॉकी प्रो-लीग का यूरोपीय चरण का आरम्भ हुआ। विदेशी धरती पर भारत का पहला एफआईएच प्रो लीग मुकाबला होगा। अब तक, भारत ने अपने सभी मैच घरेलू मैदानों में ही खेले हैं।
  • मलेशिया के क्वालालम्पुर में आयोजित “मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट” में पीवी सिंधु महिला सिंगल्‍स के सेमी फाइनल्‍स में पहुंच गई। पुरुष सिंगल्‍स में एचएस प्रणॉय भी सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। किदाम्‍बी श्रीकांत को क्‍वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पडा।

राष्ट्रीय

  • जम्मू-कश्मीर में केंद्र सरकार ने सभी जेलों में कॉल ब्लॉकिंग प्रणाली के लिए टावर लगाने की स्वीकृति दी।
  • देश के पहले स्वदेशी विमान वाहक पोत INS विक्रांत पर MiG-29K की रात में सफलतापूर्वक लैंडिंग ने कीर्तिमान हासिल की। 2 सितम्बर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में ये जहाज नौसेना में कमीशन किया गया था।
  • दो दिवसीय (26-27 मई) “8वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन” में केंद्रीय स्वास्थय मंत्री डॉ. मांडविया ने राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नीति, 2023 का अनावरण किया और चिकित्सा उपकरणों के लिए “निर्यात संवर्धन परिषद” का शुभारंभ किया।
  • इसके अतिरिक्त, केंद्रीय मंत्री ने ' सामान्य सुविधाओं के लिए चिकित्सा उपकरण क्लस्टरों (एएमडी-सीएफ) की सहायता' नामक एक योजना भी शुरू की। 26 मई को “सस्टेनेबल मेडटेक 5.0: स्केलिंग एंड इनोवेटिंग इंडियन मेडटेक” थीम पर इंडिया मेडिकल डिवाइस सेक्टर के लिए समर्पित होगा और 27 मई 2023 को “इंडियन फार्मा उद्योग: इनोवेशन के जरिए मूल्य वृद्धि” थीम पर फार्मास्युटिकल सेक्टर के लिए समर्पित होगा।
  • भारत जुलाई-2023 में गोवा में जी-20 ऊर्जा पारगमन मंत्रिस्तरीय बैठक के साथ 14वीं स्वच्छ ऊर्जा मंत्रिस्तरीय और 8वीं मिशन नवाचार बैठक की मेजबानी करेगा।

प्रादेशिक

  • तीन दिवसीय (22 से 25 मई) भारतीय सेना की सप्त शक्ति कमान की ओर से जोधपुर में राजस्थान और पंजाब की पश्चिमी सीमाओं पर “सुदर्श न शक्ति 2023’ युद्धाभ्यास का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में आर्मी और एयरफाॅर्स के जवानो ने हिस्सा लिया।
  • 26 मई को राजस्थान के जैसलमेर जिले के सीमावर्ती घंटियाली मंदिर से ’वंदे सरहद’’ कार्यक्रम का आगाज हुआ।
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत ने ग्रासलैण्ड और वेटलैण्ड विकास के विभिन्न कार्यों के लिए 50 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। जिसमे से प्रदेश के 22 वन मण्डलों में चारागाह विकास और वृक्षारोपण कार्यों के लिए 40 करोड़ रुपए, सांभर झील के विकास और प्रबंधन के लिए 9 करोड़ रुपए तथा कोटा के कनवास रेंज के लिए 1 करोड़ रुपए खर्च किये जाएंगे।
  • 26 मई को नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कानपुर हवाई अड्डे पर यात्री क्षमता बढ़ाने के लिए तैयार एक नए सिविल एन्क्लेव का उद्घाटन किया।