30-05-2023

राष्ट्रीय

  • देश ने 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया।
  • जेनेवा में 29 मई को विश्व स्वास्थ्य संगठन की 76वीं आम बैठक में भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक गिरीशचंद्र मुर्मू को एक बार फिर 2024 से 2027 के चार वर्ष के कार्यकाल के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन का बाह्य लेखा परीक्षक चुना गया है। वे 2019 से 2023 के कार्यकाल के लिए पहले से ही इस पद पर हैं।
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरों) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 इस वर्ष जुलाई में प्रक्षेपित किया जाएगा।
  • कम्बोडिया नरेश नोरोडोम सिहामोनी 30 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

प्रादेशिक

  • 30 मई को गोवा ने स्थापना दिवस मनाया।
  • राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने 30 मई को राजभवन में न्यायमूर्ति ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह को राजस्थान उच्च न्यायालय के 41वें मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई।
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 29 मई को नई दिल्ली में राजस्थान हाउस के पुनर्निमाण कार्य की आधारशिला रखी।