1. आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) के लिए भारत की अनुमानित वास्तविक GDP वृद्धि कितनी है?
[A] 6.5% [B] 7.4% [C] 8.0% [D] 5.8%
Correct Answer: 7.4% Notes: आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में FY26 के लिए वास्तविक GDP वृद्धि लगभग 7.4% और GVA वृद्धि 7.3% बताई गई है। यह 2024-25 के 6.5% से अधिक है, जो भारत की तेज़ विकास गति को दर्शाता है।
2. अप्रैल–दिसंबर 2025 के बीच औसत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) मुद्रास्फीति लगभग कितनी रही, जिसे CPI श्रृंखला में अब तक का न्यूनतम स्तर माना गया है?
[A] 4.0% [B] 3.2% [C] 2.5% [D] 1.7%
Correct Answer: 1.7% Notes: आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार अप्रैल–दिसंबर 2025 के दौरान औसत CPI मुद्रास्फीति 1.7% रही, जो CPI श्रृंखला के शुरू होने के बाद से सबसे कम स्तर है। यह मुख्यतः खाद्य व ईंधन कीमतों में नरमी और नीति हस्तक्षेप का परिणाम है।
3. आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 किस तिथि को संसद में पेश किया गया?
[A] 26 जनवरी 2026 [B] 29 जनवरी 2026 [C] 1 फरवरी 2026 [D] 31 मार्च 2026
Correct Answer: 29 जनवरी 2026 Notes: बजट सत्र 2026 के दौरान आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 को 29 जनवरी 2026 को संसद में टेबल किया गया।
4. आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 को तैयार करने की प्रक्रिया में किस पदाधिकारी का मार्गदर्शन प्रमुख होता है?
[A] भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर [B] नीति आयोग के उपाध्यक्ष [C] मुख्य आर्थिक सलाहकार [D] वित्त सचिव
Correct Answer: मुख्य आर्थिक सलाहकार Notes: आर्थिक सर्वेक्षण को वित्त मंत्रालय के Department of Economic Affairs द्वारा Chief Economic Adviser (CEA) के मार्गदर्शन में तैयार किया जाता है। 2025-26 के लिए CEA डॉ. वी. अनंथा नागेश्वरन हैं।
5. आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार भारतीय बैंकिंग प्रणाली का सकल NPA (Gross NPA) अनुपात लगभग कितना है (सितंबर 2025 तक)?
[A] 8.0% [B] 5.0% [C] 2.2% [D] 0.5%
Correct Answer: 2.2% Notes: सर्वे में बताया गया है कि सितंबर 2025 तक Gross NPA लगभग 2.2% और Net NPA लगभग 0.5% है, जिसे बहु-दशकीय न्यूनतम स्तर माना गया है। यह बैंकिंग क्षेत्र की बैलेंस शीट के मज़बूत होने का संकेत है।