भारत की पहली सहकारी कैब सेवा ‘भारत टैक्सी’ (Bharat Taxi) लॉन्च
भारत की पहली सहकारी कैब सेवा 'भारत टैक्सी' (Bharat Taxi) लॉन्च
1. भारत की पहली सहकारी टैक्सी सेवा का नाम क्या है?
[A] जन टैक्सी [B] सहकार टैक्सी [C] भारत टैक्सी [D] अमूल टैक्सी
Correct Answer: भारत टैक्सी Notes: केंद्र सरकार ने सहकारिता मंत्रालय के अंतर्गत देश की पहली सहकारी टैक्सी सेवा के रूप में “भारत टैक्सी” लॉन्च की है, जो निजी ऐप आधारित सेवाओं (ओला उबर) का विकल्प मानी जा रही है।
2. भारत टैक्सी किस मंत्रालय की पहल है?
[A] सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय [B] गृह मंत्रालय [C] सहकारिता मंत्रालय [D] वित्त मंत्रालय
Correct Answer: सहकारिता मंत्रालय Notes: भारत टैक्सी को केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय और National e Governance Division (NeGD) के सहयोग से शुरू किया गया है।
3. भारत टैक्सी का संचालन किस संस्था द्वारा किया जाएगा?
[A] National Cooperative Development Corporation [B] Sahakar Taxi Cooperative Limited [C] NeGD Pvt. Ltd. [D] Amul Taxi Corporation
Correct Answer: Sahakar Taxi Cooperative Limited Notes: भारत टैक्सी प्लेटफॉर्म को एक सहकारी उद्यम के रूप में Sahakar Taxi Cooperative Limited द्वारा संचालित किया जाएगा, जो जून 2025 में स्थापित की गई है।
4. भारत टैक्सी के संचालन की निगरानी के लिए गठित गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष कौन हैं?
Correct Answer: जयेन मेहता Notes: भारत टैक्सी के लिए गठित गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन जयेन मेहता हैं, जो Gujarat Cooperative Milk Marketing Federation (GCMMF) के प्रबंध निदेशक हैं, यह संस्था Amul ब्रांड के लिए जानी जाती है।
5. भारत टैक्सी गवर्निंग काउंसिल के उपाध्यक्ष कौन हैं और वे किस संस्था से जुड़े हैं?
Correct Answer: रोहित गुप्ता – NCDC Notes: समाचार के अनुसार, गवर्निंग काउंसिल के उपाध्यक्ष (Vice Chairman) रोहित गुप्ता हैं, जो National Cooperative Development Corporation (NCDC) में Deputy Managing Director के पद पर कार्यरत हैं।