गगनयान मिशन: ISRO ने दूसरा इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट (IADT-02) सफलतापूर्वक पूरा किया

1. हाल ही में ISRO ने गगनयान मिशन के लिए अपना दूसरा इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट (IADT-02) 10 अप्रैल 2026 को कहाँ से सफलतापूर्वक आयोजित किया?

[A] पोखरण फायरिंग रेंज
[B] सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा
[C] विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र, तिरुवनंतपुरम
[D] डॉ. अब्दुल कलाम द्वीप (व्हीलर द्वीप)

Correct Answer: सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा
Notes: ISRO ने गगनयान मिशन की तैयारियों के तहत 10 अप्रैल 2026 को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से IADT-02 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2. IADT-02 परीक्षण के दौरान 5.7 टन वजनी क्रू मॉड्यूल को 3 किमी की ऊंचाई से गिराने के लिए भारतीय वायुसेना के किस हेलीकॉप्टर का उपयोग किया गया?

[A] अपाचे (Apache)
[B] एमआई-17 (Mi-17)
[C] चिनूक (Chinook)
[D] ध्रुव (Dhruv)

Correct Answer: चिनूक (Chinook)
Notes: इस परीक्षण में भारतीय वायुसेना (IAF) के चिनूक हेलीकॉप्टर का उपयोग क्रू मॉड्यूल को 3 किलोमीटर की ऊंचाई तक ले जाने और वहां से ड्रॉप करने के लिए किया गया।
3. गगनयान मिशन के IADT-02 परीक्षण में क्रू मॉड्यूल की गति को नियंत्रित कर समुद्र में सुरक्षित लैंडिंग कराने के लिए कुल कितने पैराशूट का उपयोग किया गया?

[A] 4
[B] 8
[C] 10
[D] 12

Correct Answer: 10
Notes: मॉड्यूल की गति को कम करने और सुरक्षित स्पलैशडाउन (समुद्र में लैंडिंग) सुनिश्चित करने के लिए 4 अलग-अलग प्रकार के कुल 10 पैराशूट्स को एक तय क्रम में खोला गया।