1. हाल ही में राजस्थान के मुख्यमंत्री ने डॉ. अंबेडकर जयंती पर प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में कितनी ई-लाइब्रेरी स्थापित करने की घोषणा की है?
[A] 100 [B] 150 [C] 200 [D] 250
Correct Answer: 200 Notes: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं की सुविधा के लिए प्रदेश के नगरीय (शहरी) क्षेत्रों में 200 अंबेडकर ई-लाइब्रेरी खोलने की घोषणा की है।
2. अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए 'अंबेडकर आवासीय कोचिंग केंद्र' की स्थापना राजस्थान में कहाँ की जाएगी?
Correct Answer: मूंडला, जयपुर Notes: अनुसूचित जाति (SC) के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समान अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जयपुर के मूंडला स्थित अंबेडकर पीठ में यह आधुनिक आवासीय कोचिंग केंद्र खोला जाएगा।
3. सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए AI चैटबॉट का क्या नाम है?
Correct Answer: समाधानसाथी Notes: मुख्यमंत्री द्वारा 'समाधानसाथी' नामक AI चैटबॉट का शुभारंभ किया गया है। यह चैटबॉट पेंशन, छात्रवृत्ति और अन्य सरकारी योजनाओं की पात्रता तथा आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी देगा।
4. राजस्थान सरकार द्वारा वर्तमान बजट में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को बढ़ाकर कितना कर दिया गया है?
[A] ₹1000 [B] ₹1250 [C] ₹1450 [D] ₹1500
Correct Answer: ₹1450 Notes: मुख्यमंत्री ने बताया कि अंत्योदय और सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ोतरी की गई है और इस बजट में इसे बढ़ाकर ₹1450 कर दिया गया है।
5. हाल ही में राजस्थान सरकार ने 'डॉ. बीआर अंबेडकर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान' के साथ एमओयू (MoU) किया है, यह संस्थान कहाँ स्थित है?
[A] नई दिल्ली [B] नागपुर [C] मुंबई [D] पुणे
Correct Answer: पुणे Notes: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह के दौरान राजस्थान सरकार ने डॉ. बीआर अंबेडकर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, पुणे के साथ एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।