77वां राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2026: प्रमुख घोषणाएं और पुरस्कार
77वां राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2026: प्रमुख घोषणाएं और पुरस्कार
1. 16 अप्रैल 2026 को राजस्थान पुलिस का कौन सा स्थापना दिवस मनाया गया?
[A] 75वां [B] 76वां [C] 77वां [D] 78वां
Correct Answer: 77वां Notes: 16 अप्रैल 2026 को राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) जयपुर में 77वां स्थापना दिवस मनाया गया, जहाँ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
2. 77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर 'बाल मित्र पुलिसिंग' और 'वत्सल वार्ता' के लिए किस समाजसेविका को विशेष रूप से सम्मानित किया गया?
Correct Answer: सिंधु बिनुजीत Notes: उदयपुर की बाल सुरक्षा सलाहकार सिंधु बिनुजीत को डूंगरपुर के आदिवासी क्षेत्रों में यूनिसेफ के सहयोग से 'बाल मित्र थाने' और बाल संरक्षण के उत्कृष्ट नवाचारों के लिए मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।
3. हाल ही में राजस्थान पुलिस द्वारा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के लिए शुरू किए गए 'राजस्थान पुलिस पेंशनर्स पोर्टल' को किस मोबाइल ऐप के साथ जोड़ा गया है?
[A] ई-मित्र ऐप [B] जन आधार एप [C] राजकॉप सिटीजन एप (RajCop Citizen App) [D] पुलिस मित्र एप
Correct Answer: राजकॉप सिटीजन एप (RajCop Citizen App) Notes: पेंशनर्स और उनके परिजनों को घर बैठे डिजिटल सुविधाएं देने के लिए राजस्थान पुलिस पेंशनर्स पोर्टल को 'राजकॉप सिटीजन एप' से इंटीग्रेट किया गया है।
4. राजस्थान में मादक पदार्थों और ड्रग माफिया पर रोक लगाने के लिए हाल ही में किस विशेष फोर्स का गठन किया गया है?
Correct Answer: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स Notes: राज्य में नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत 'एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स' का गठन किया गया है, जिसके अंतर्गत 1 थाना और 17 चौकियां बनाई गई हैं।
5. 77वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिसकर्मियों के स्पोर्ट्स-वेलफेयर व उत्सव फंड के लिए कितने रुपये के अतिरिक्त प्रावधान की घोषणा की है?
[A] 2 करोड़ रुपये [B] 5 करोड़ रुपये [C] 10 करोड़ रुपये [D] 15 करोड़ रुपये
Correct Answer: 5 करोड़ रुपये Notes: मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए पहले चरण में 500 आवास बनाने के साथ-साथ स्पोर्ट्स-वेलफेयर व उत्सव फंड में 5 करोड़ रुपये के अतिरिक्त प्रावधान की घोषणा की है।