1. हाल ही में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित 'नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन' की थीम क्या रखी गई थी?
[A] विकसित भारत नारी [B] #NariShaktiVandan (#नारीशक्तिवंदन) [C] फिट इंडिया शक्ति [D] महिला सशक्तिकरण 2047
Correct Answer: #NariShaktiVandan (#नारीशक्तिवंदन) Notes: इस पूरे राष्ट्रव्यापी आयोजन की मुख्य थीम '#NariShaktiVandan' रखी गई थी, जिसका उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना था।
2. राजस्थान में 'नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन' का आयोजन कहाँ किया गया और इसकी कुल दूरी कितनी थी?
Correct Answer: जयपुर (लगभग 1.5 किलोमीटर) Notes: यह रन जयपुर में 17 अप्रैल 2026 को चांदपोल से बड़ी चौपड़ तक आयोजित की गई, जिसकी दूरी करीब 1.5 किलोमीटर थी।
3. जयपुर में आयोजित 'नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन' में किस अंतरराष्ट्रीय स्तर की राजस्थानी खिलाड़ी ने भाग लिया, जिन्होंने वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में स्वर्ण पदक जीता है?
[A] अवनि लेखरा [B] पूजा सिहाग [C] कचनार चौधरी [D] कृष्णा पूनिया
Correct Answer: कचनार चौधरी Notes: इस आयोजन में वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 की स्वर्ण पदक विजेता कचनार चौधरी और कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की कांस्य पदक विजेता पूजा सिहाग शामिल हुई थीं।
4. राष्ट्रव्यापी 'नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन' कुल कितने शहरों में आयोजित की गई?
[A] 5 [B] 7 [C] 10 [D] 12
Correct Answer: 7 Notes: यह दौड़ देश के 7 प्रमुख शहरों में आयोजित की गई, जिनमें दिल्ली, कटक, पटना, मुंबई, इंदौर, बेंगलुरु और जयपुर शामिल हैं।