West Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत और महत्वपूर्ण तथ्य
West Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत और महत्वपूर्ण तथ्य
1. हाल ही में (मई 2026) संपन्न हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में किस पार्टी ने पहली बार राज्य में सरकार बनाई है?
[A] तृणमूल कांग्रेस (TMC) [B] भारतीय जनता पार्टी (BJP) [C] भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) [D] कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI-M)
Correct Answer: भारतीय जनता पार्टी (BJP) Notes: भारतीय जनता पार्टी ने 293 सीटों में से 206/207 सीटें जीतकर पहली बार पश्चिम बंगाल में अपनी सरकार बनाई है। इसके साथ ही ममता बनर्जी का 15 साल का शासन खत्म हो गया है।
2. 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को किस बहुचर्चित सीट से हार का सामना करना पड़ा?
Correct Answer: भवानीपुर Notes: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव हार गईं। उन्हें BJP उम्मीदवार और पूर्व मंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 15,105 वोटों के अंतर से हराया।
3. पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के संदर्भ में 'कलिता माझी' का नाम काफी चर्चा में रहा, वे किस विधानसभा सीट से विजयी हुईं?
Correct Answer: औशग्राम Notes: कलिता माझी दूसरों के घरों में बर्तन मांजने का काम करती थीं और उन्होंने BJP के टिकट पर औशग्राम सीट से 12 हजार से अधिक (41%) वोटों से शानदार जीत दर्ज की।
4. वर्ष 1972 के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में ऐसा हुआ है जब केंद्र और राज्य दोनों जगह एक ही पार्टी की सरकार होगी। 1972 में राज्य में किस पार्टी की सरकार थी?
[A] भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी [B] तृणमूल कांग्रेस [C] जनता पार्टी [D] भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Correct Answer: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस Notes: 1972 में पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 216 सीटें जीती थीं, और उस वक्त केंद्र में भी इंदिरा गांधी (कांग्रेस) की सरकार थी। 2026 में BJP ने यह उपलब्धि दोहराई है।