Correct Answer: TVK (तमिलगा वेट्री कज़गम) Notes: अभिनेता जोसेफ विजय द्वारा बनाई गई नई पार्टी 'तमिलगा वेट्री कज़गम' (TVK) ने 234 में से 108 सीटें जीतीं और राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बन गई।
2. तमिलनाडु विधानसभा में कुल कितनी सीटें हैं, जिन पर अप्रैल 2026 में चुनाव संपन्न हुए?
[A] 200 [B] 234 [C] 243 [D] 250
Correct Answer: 234 Notes: तमिलनाडु विधानसभा में 234 सीटें हैं। किसी भी दल या गठबंधन को सरकार बनाने के लिए 118 सीटों (बहुमत) की आवश्यकता होती है। इस बार किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला और त्रिशंकु (Hung) विधानसभा बनी।
3. तमिलनाडु के निवर्तमान मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को 2026 के चुनाव में किस विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा?
Correct Answer: कोलाथुर Notes: एम.के. स्टालिन को उनके पारंपरिक गढ़ कोलाथुर निर्वाचन क्षेत्र से TVK के उम्मीदवार वी.एस. बाबू ने हराया। जे. जयललिता (1996) के बाद वे ऐसे दूसरे मौजूदा मुख्यमंत्री हैं जिन्हें अपने पद पर रहते हुए हार का सामना करना पड़ा।
4. वर्ष 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में कुल कितना प्रतिशत मतदान (Voter Turnout) दर्ज किया गया, जो राज्य के इतिहास में सर्वाधिक है?
[A] 78.29% [B] 81.50% [C] 85.10% [D] 90.00%
Correct Answer: 85.10% Notes: चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार इस चुनाव में 85.10% मतदान हुआ। यह 2011 और 2021 के चुनावों की तुलना में काफी अधिक है और स्वतंत्रता के बाद राज्य का अब तक का सबसे बड़ा मतदान प्रतिशत है।
5. अभिनेता से राजनेता बने जोसेफ विजय ने किन दो विधानसभा सीटों से जीत हासिल की है?
[A] कोलाथुर और मायलापुर [B] पेराम्बुर और त्रिची ईस्ट [C] मदुरै और चेन्नई [D] अवादी और एडाप्पडी
Correct Answer: पेराम्बुर और त्रिची ईस्ट Notes: TVK प्रमुख जोसेफ विजय ने चुनाव में दो सीटों से ताल ठोंकी थी और दोनों ही सीटों— पेराम्बुर (लगभग 53,000 वोटों से) और त्रिची ईस्ट (लगभग 27,000 वोटों से) पर भारी अंतर से जीत दर्ज की है।