chronology2017
Published: Oct 19 | Updated: Oct 19

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन दक्षिण-पूर्व एशिया की 77वीं क्षेत्रीय समिति बैठक का आयोजन नई दिल्ली में 7-9 अक्टूबर, 2024 को किया गया।
  • स्वास्थ्य नेताओं के इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में सदस्य देशों ने प्रस्ताव पारित कर खसरा और रूबेला उन्मूलन के लिए नए लक्ष्य निर्धारित किए हैं।
  • सदस्य देशों ने क्षेत्र से खसरा और रूबेला उन्मूलन के लक्ष्य को वर्ष 2026 तक बढ़ाने पर सहमति जताई है।
  • डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में खसरा और रूबेला उन्मूलन और संधारण के लिए 2024-2028 की रणनीतिक योजना का भी समर्थन किया गया।