chronology2017
Published: Oct 19 | Updated: Oct 19

  • ब्रिटेन ने हिंद महासागर में सुदूर चागोस द्वीपों की संप्रभुता मॉरीशस को सौंपने के लिए एक ऐतिहासिक समझौते की घोषणा 3 अक्टूबर, 2024 को की।
  • यूनाइटेड किंगडम और मॉरीशस के बीच हुए समझौते के तहत ‘चागोस आईलैंड’ पर मॉरीशस को संप्रभुता स्थानांतरित की जाएगी।
    • समझौते के तहत् ‘डिएगो गार्सिया’ पर यूके-यूएस का ज्वाइंट मिलिट्री बेस अगले 99 वर्ष के लिए बना रहेगा।
  • इस समझौते पर बनी सहमति से इस क्षेत्र में उपनिवेशवाद के एक अध्याय का अंत हुआ है।
  • उपर्युक्त समझौते का आकार देने में भारत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

न्यूज फैक्ट

  • चागोस द्वीपों की खोज 16वीं शताब्दी में पुर्तगाली नाविकों ने की थी, जिन्होंने उनमें से कुछ का मानचित्रण किया और कुछ का नामकरण भी किया।
  • नेपोलियन की पराजय के बाद ब्रिटेन ने चागोस और मॉरीशस दोनों पर नियंत्रण कर लिया था।