Lok Chand Gupta
Published: Oct 6 | Updated: Oct 9

राजस्थान में हरित बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने 05 अक्टूबर 2025 को अलवर में राज्य के पहले नमो बायोडायवर्सिटी पार्क (NaMo Biodiversity Park)’ का उद्घाटन किया।

पार्क से संबंधित मुख्य तथ्य (Key Facts Related to the Park)

  • उद्घाटन: 05 अक्टूबर 2025।
  • स्थान: प्रताप बांध, अलवर, राजस्थान।
  • महत्व: यह राजस्थान राज्य का पहला ‘नमो बायोडायवर्सिटी पार्क (NaMo Biodiversity Park)’ है।
  • उद्घाटक एवं अध्यक्ष: केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, श्री भूपेंद्र यादव
  • अन्य उपस्थिति: राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री संजय शर्मा
  • अन्य नाम: यह नव विकसित पार्क नमो वन (NaMo-Van)’ के रूप में भी जाना जाता है।

‘नमो वन’ के उद्देश्य एवं योगदान (Objectives and Contribution of ‘NaMo-Van’)

  • यह पार्क पारिस्थितिक लाभों के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण पर्यावरणीय उद्देश्यों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है:
  • हरियाली और वायु गुणवत्ता: इसका उद्देश्य स्थानीय हरियाली को बढ़ाना और क्षेत्र में स्वच्छ वायु में योगदान देना है।
  • पर्यावरण जागरूकता: यह पार्क आगंतुकों और नागरिकों के बीच पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देगा।
  • सतत जीवनशैली: इसे नागरिकों को पर्यावरण-अनुकूल और सतत जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने हेतु डिज़ाइन किया गया है।
  • जन भागीदारी: यह संरक्षण प्रयासों में व्यापक जन भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
  • हरित अवसंरचना को बढ़ावा: यह पहल राजस्थान के हरित बुनियादी ढांचे को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।
  • राष्ट्रीय प्रतिबद्धता: यह जैव विविधता संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति भारत की व्यापक प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।
  • इससे पहले वन्यजीव सप्ताह (2-8 अक्टूबर, 2025) को मानेसर में भी ‘NaMo-Van’ का उद्धघाटन किया गया था।